प्रांतीय वॉच

बहुप्रतीक्षित रायपुर स्काई वाक में अब वर्टिकल गार्डन बनेगा, हैंगिंग पॉट्स लगेंगे जिसका प्रयोग भी हुआ सफल

Share this

रवि सेन/बागबाहरा: बहुप्रतीक्षित रायपुर स्काई वाक में अब वर्टिकल गार्डन बनेगा जिसमे हैंगिंग पॉट्स लगेंगे जिसका प्रयोग भी सफल हुआ है तथा शासन द्वारा निर्णय ले लिए गए हैं । इस समाचार से अत्यंत ही प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पर्यावरण प्रेमी ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया के अध्यक्ष विश्वनाथ पाणिग्रही ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , स्काई वाक हाई पावर कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ,विधायक विकास उपाध्याय , महापौर एजाज ढेबर ,पूर्व महापौर प्रमोद दुबे एवम् सर्व संबंधितों का आभार ब्यक्त करते हुए कहा की जैसे जानकारी मिली है उसके अनुसार स्काईवाक के सभी 72 पिल्लरों में हर पिलर में 250 हैंगिंग पॉट्स में पौधे लगाए जायेंगे, जो कि रायपुर शहर के स्काई वाक वाला स्थान बहुत ही सुंदर नयनाभिराम लगेगा तथा रायपुर की एयर क्वालिटी शुद्ध होगी । पाणिग्रही ने कहा कि जब से स्काई वाक को तोड़े जाने की बातें सामने आई तब डे वन से 9-6-2019 से मैं स्वयं सक्रिय हुआ साथ ही हमारी संस्था के विष्णु महानंद, अमूजूरी विश्वनाथ दंतेवाड़ा , रूपेश गोयल , प्रवीण खरे ,सुरेश परमार , डॉक्टर विकास अग्रवाल ,विजय शर्मा , पंडित टिकेश्वर मिश्रा ,गोवर्धनलाल बघेल ,पंडित भागीरथी दुबे सहित प्रतिनिधि मंडल के साथ रायपुर शास्त्री चौक में निर्धारित प्रथम खुली जनता की रायशुमारी कार्यक्रम में पहुंचकर स्काई वाक को न तोड़ने तथा उसे स्काई गार्डन बनाने हस्ताक्षर किए तथा तत्कालीन महापौर प्रमोद दुबे , विधायक विकास उपाध्याय एवम् कमेटी को स्काई गार्डन प्रोजेक्ट का ज्ञापन दिया ,। इस प्रोजेक्ट को सबने सराहा तथा मुख्य मंत्री तक पहुंचाने आश्वासन दिया । ग्रीन केयर द्वारा सुझाए स्काई वाक के प्रोजेक्ट का सचित्र सार्वजनिक प्रदर्शन सह प्रस्तुतिकरण दिया। रायसुमारी के समय हाथों में स्काई वाक का प्रोजेक्ट लिए रायपुर जयस्तंभ चौक से शास्त्री चौक से अंबेडकर अस्पताल तथा पूरे 72 पिलर क्षेत्र में वाकिंग शो किया जो जनाकर्षण का केंद्र बना । इसके पश्चात मुख्यमंत्री प्रथम जन चौपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को पूरा प्रोजेक्ट एवम् नक्शा दिया तथा सिंगापुर स्थित होटल मरीना सेंड बे जिसका अध्ययन एवम् निरीक्षण सिंगापुर जाकर पाणिग्रही ने किया था उसका पूरा प्रस्तुतिकरण दिया । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने अत्यंत ही रुचि के साथ पूरे ड्राइंग को देखे ,कुछ बातों पर शुक्ष्मता से चर्चा किया तथा साथ बैठे केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे जी एवम् पदाधिकारियों से कहा ” देखो स्काईवाक को स्काई गार्डन बनाने कितना सुंदर सुझाव आया है । हमने निवेदन पूर्वक कहा स्काई गार्डन बना दीजिए माननीय मुख्य मंत्री जी छत्तीसगढ़ का गौरव एवम् देश का माडल बनेगा ,लोग देखने आयेंगे । अगली कड़ी में विष्णु महानंद , अमूजूरी बिस्वनाथ गोवर्धनलाल बघेल सहित प्रतिनिधि मंडल लेकर स्काई वाक हाई पावर कमेटी अध्यक्ष पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा जी से भेंट कर पूरा प्रोजेक्ट समझाया ,उन्होंने तत्काल गहरी रुचि के साथ स्काई वाक कमेटी के प्रभारी ई ई को परीक्षण कर प्रतिवेदन जमा करने आदेश दिया । हमने स्काई गार्डन अथवा हैंगिंग गार्डन में ,मनी प्लांट ,एरिका पाम ,स्नेक प्लांट तुलसी ,लिली एवम् अन्य वायु प्रदूषण को अवशोषित कर अधिक आक्सीजन देने वाले तथा कम मेंटेनेंस वाले पौधे लगाने सुझाव भी दिया । निरंतर बढ़ता रायपुर का वायु प्रदूषण हम सबके लिए चुनौती है । रायपुर शहर के सौंदर्यीकरण एवम् वायु गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से ही हमने स्काई गार्डन बनाने महापौर द्वय प्रमोद चौबे एवम् एजाज ढेबर से लेकर लोक निर्माण विभाग के सक्षम अधिकारी ,स्काई वाक के प्रभारी ई ई , तकनीकी अधिकारी एवम् संबंधितों से सतत पत्र , ज्ञापन, मेल ,ट्वीट , भेंट के माध्यम से मांग करते रहे । स्काई वाक में वर्टिकल गार्डन बनने पर सर्वाधिक प्रसन्नता हमें हो रही है । हम कदापि यह दावा नहीं करते कि हमारे ही मांग से वर्टिकल गार्डन बन रहा है लेकिन यह बिल्कुल स्पष्ट है कि एकमात्र हमारी संस्था ग्रीन केयर सोसायटी का ही प्रस्ताव एवम सुझाव शुरू से अंत तक स्काई गार्डन अथवा हैंगिंग गार्डन बनाने की रही है , जिसमे हम सतत लगे रहे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *