प्रांतीय वॉच

गौण खनिजों के अवैध परिवहन एवं उत्खनन रोकने की गई आकस्मिक जांच, 8 हाईवा वाहन किया गया जप्त

Share this

अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर जिले में गौण खनिजों का अवैध परिवहन एवं उत्खनन रोकने के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार  के निर्देशानुसार तहसील कार्यालय चारामा एवं खनिज विभाग के अधिकारियों के टीम द्वारा चारामा क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें 08 वाहनो को जप्त कर अग्रिम कार्यावाही की जा रही है।जिला खनिज अधिकारी प्रमोद नायक ने बताया कि आकस्मिक जांच में रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर टेªक्टर क्रमांक सी.जी. 19 बी.एच. 8727 वाहन चालक हेमन्त कुमार साहू, पिता देवीराम जाति तेली़ निवासी दसपुर कांकेर, वाहन मालिक उमेश साहू निवासी दसपुर कांकेर, टेªक्टर क्रमांक सी.जी. 05 जी. 7244 वाहन चालक विजय नेताम पिता मोतीराम जाति गोड़ निवासी दसपुर कांकेर, वाहन मालिक नरेश साहू निवासी कोदाभाट कांकेर, टेªक्टर महिन्द्रा सोल्ड वाहन चालक गन्नु वट्टी पिता ऋषभ वट्टी जाति गोड़ निवासी मोहपुर कांकेर, वाहन मालिक अमरसिंह नाग निवासी दसपुर कांकेर को रेत खनिज सहित जप्त कर कलेक्ट्रेट परिसर कांकेर में रखा गया है। इसी प्रकार हाईवा क्रमांक सी.जी. 04 एल के 6656 वाहन चालक एवं मालिक परदेशी राम सलाम पिता श्री संतराम सलाम जाति गोड़ निवासी मरदापोटी केरेगांव जिला धमतरी, हाईवा क्रमांक सी.जी. 07 बी. आर. 2606 वाहन चालक हेम प्रकाश साहू पिता प्रभुराम साहू जाति तेली निवासी ग्राम निपानी थाना एवं जिला बालोद, वाहन मालिक नरेन्द्र चन्द्राकर निवासी ग्राम मचान्दुर तहसील चारामा जिला कांकेर, हाईवा क्रमांक सी.जी. 04 जे. सी. 2042 वाहन चालक सुरेन्द्र पिता गंभीर राम जाति हल्बा निवासी दल्लीराजहरा जिला बालोद, वाहन मालिक काकू रंधावा निवासी दल्लीराजहरा जिला बालोद, हाईवा क्रमांक सी.जी. 24 जे. डी. 3811 वाहन चालक विजय कुमार पिता मुकुन्दराम जाति हल्बा निवासी दल्लीराजहरा जिला बालोद, वाहन मालिक काकू रंधावा निवासी दल्लीराजहरा जिला बालोद को रेत खनिज सहित जप्त कर पुलिस थाना चारामा में रखा गया है। इसी प्रकार  हाईवा क्रमांक सी.जी. 07 ए जेड 9304 वाहन चालक मनीष कुमार साहु पिता नरसिंह साहू जाति तेली निवासी ग्राम चीचा, थाना पाटन जिला दुर्ग, वाहन मालिक जाकिर अहमद काजी निवासी सुपेला भिलाई जिला दुर्ग को चूना पत्थर गिट्टी सहित जप्त कर प्रथम दृष्टिया जांच हेतु पुलिस थाना चारामा के अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज अधिकारी श्री नायक  ने बताया कि आगामी दिनों में भी गौण खनिज के अवैध परिवहन एवं उत्खनन को रोकने हेतु लगातार कार्यवाही की जावेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *