रायपुर। राजधानी रायपुर में बुजुर्ग महिलाएं एक बार फिर से चेन स्नेचर गिरोह (सोने का चेन छिनने वाले) के निशाने पर आ गई हैं। पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग इलाकों में चेन स्नेचिंग की तीन-चार वारदात हुई हैं। हालांकि, अभी तक केवल दो मामले में ही पीड़ित महिलाओं के पुलिस थाना पहुंचने पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को शक है कि लॉकडाउन खत्म होते ही फिर से रायपुर में बाहरी गिरोह ने दस्तक दी है। पिछले कुछ सालों तक रायपुर में सिलसिलेवार चेन लूट की कई वारदात हुईं थीं। महाराष्ट्र, दिल्ली,आंध्रा और ओडिशा के बदमाश पकड़े भी गए थे।
अगर आपके घर की कोई महिला जेवर पहनकर घर से निकले, तो जरा सावधान रहें, क्योंकि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से चेन स्नेचिंग गिरोह महिलाओं को निशाना बनाकर सोने की चेन लूटपाट कर रहा है। दरअसल, बुधवार दोपहर आजाद चौक थाना क्षेत्र के सोहागा मंदिर के पीछे ब्राह्मणपारा की रहने वाली श्रीमती लक्ष्मी सोनी (70) सब्जी खरीदने के लिए निकली थीं।
सब्जी ठेला न देखकर वह वापस घर लौट रही थीं। उसी समय बाइक सवार दो युवक सामने आ धमके। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती 25 साल के सामान्य कदकाठी के युवक ने पीछे तरफ निकलते गले से डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन को पकड़कर खींचने लगा। महिला ने शोर मचाते हुए चेन को हाथ में पकड़कर रखा। चेन टूट जाने से वह आधा चेन ही लेकर अपने साथी के साथ भाग निकला।
इसी तरह से टिकरापारा थाना क्षेत्र के सत्यनारायण मंदिर के पीछे धनगर मोहल्ले का है। गुरुवार-शुक्रवार की रात दो बजे संगीता धनगर पति अमित (34) दो बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं, तभी उसे एहसास हुआ कि कोई उसके गले से सोने की चेन खींच रहा है। नींद से जागने पर अज्ञात चोर छत के रास्ते से भाग निकला। बाद में महिला की नजर दरवाज़े की टूटी कुंडी सहित आलमारी के टूटे हुए लाकर पर पड़ी। चेक करने पर सोने के नेकलेस, मंगल सूत्र, इयरिंग, लॉकेट, अंगूठी, नोजपिन सहित चांदी की पायल और बिछिया समेत तीन लाख के जेवर गायब थे।
वर्जन
चेन लूटने की वारदात की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फूटेज मिले है।जिसके आधार पर संदेहियों से पूछताछ चल रही है।इसी तरह टिकरापारा इलाके में हुई जेवरों की चोरी मामले की भी जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपित गिरफ्त में होंगे।
– लखन पटले, एएसपी सिटी

