प्रांतीय वॉच

5 बेटियों की इंसाफ के लिए छत्तीसगढ़ में हो पूर्ण शराबबंदी आम आदमी पार्टी

Share this
रवि सेन/बागबाहरा :  आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ की शराब नीति का विरोध करते हुए बताया कि इस शराब नीति के चलते ग्राम बेमचा के निवासी माता उमा साहू और पांच बेटियों ने शराबी पति की वजह से तंग आकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए। इसका वजह पूर्ण रूप से कांग्रेस सरकार का शराब नीति है।जब कांग्रेस विपक्ष में था और भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में शराब बेचने का गोरखधंधा चालू किया तब कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के माताएं बहने से वादा किया कि हम पूर्ण शराबबंदी छत्तीसगढ़ में करेंगे और लोगों से शराब की लत को छुड़ाने के लिए उनके इलाज के लिए दुरुस्त व्यवस्था करेंगे। लेकिन जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आए अपना पुराना असली रंग दिखाना चालू कर दिया शराबबंदी के जगह पूरे छत्तीसगढ़ में शराब को कैसे सुगमता से आम जनता को परोस कर शराबी बनाया जाए। जिससे इनके एवं उनके करीबी  शराब कंपनी  मालामाल हो जाए के नीति पर काम किया गया।  जो घोर निंदनीय है और छत्तीसगढ़ की माताएं बहने ऐसे सरकार को कभी माफ नहीं करेंगी  इसका दुष्परिणाम पूरे छत्तीसगढ़ में दिख रहा है जहां दिन प्रतिदिन शराब के वजह से 12,15 वर्ष के बच्चे भी शराबी होते जा रहे हैं ।गरीब परिवारों में जहां रोज कमा कर खाने वाले हैं उनके पति या बेटे शराबी हो चुके हैं जो अपने शराब की नशा के लिए गरीबी रेखा से मिलने वाले ₹1 किलो के चावल को भी बेच कर शराब खरीदते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम बेमचा की उमा माता का उनकी पांच बेटियों ने शराब के वजह से दुख  पीड़ा को सहन करते रहे और जब सहनशक्ति से बाहर हो गया तब उन्होंने आत्महत्या करने का रास्ता चुना।इन 5 परिवारों के मौत के बाद भी कांग्रेसी सरकार छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी नहीं करेगा क्योंकि उनका उद्देश्य अपने जेब भरना है लोगों की सेवा करना नहीं इसलिए आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी माताएं बहने बुद्धिजीवी समाज सेवकों से छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ पूर्ण शराबबंदी के लिए गांव-गांव में आंदोलन करेंने का आह्वान करता है ताकि फिर से किसी गरीब परिवार के लोगों को माता उमा साहू और पांच बेटियों की तरह आत्महत्या करने का रास्ता चुनना ना पड़े क्योंकि अब छत्तीसगढ़ के इस शराब रूपी सामाजिक बुराई को दूर करने का जिम्मा छत्तीसगढ़ के माताएं बहने के ऊपर है आम आदमी पार्टी आपके साथ में है। इस वर्चुअल प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अपने गांव से शामिल रहे संतोष चंद्राकर मीनाक्षी ठाकुर भूषण सिंह गौतम नेताम डॉ गजानंद चंद्राकर आशीष वाकडे सुमित्रा चंद्राकर सत्या चंद्राकर सुषमा चौहान गोदावरी चंद्राकर करीम खान चंदा यादव गिरवर यादव कैलाश जैन एवं अन्य साथी शामिल रहे ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *