प्रांतीय वॉच

गरियाबंद जिला को विकास कार्यों की सौगात, आभार मुख्यमंत्री जी : लक्ष्मी साहु

Share this

महेन्द सिंह/पांडुका/नवापारा राजिम/रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को जि ढहले में 357 करोड़ 23 लाख रूपये लागत के 516 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ अन्य मंत्री जुड़े थे। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इन कार्यो में 176 करोड़ 94 लाख रूपये लागत के 211 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 180 करोड़ 29 लाख रूपये के 305 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के मुहिम को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार लोगों के उम्मीदों के अनुरूप कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में भी जन सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। नमक और तेल का भी खर्च निकलना मुश्किल था लेकिन अब 52 प्रकार के वनोपज को समर्थन मूल्य के दायरे में लाया गया है। महिला समूह वनोपज का प्रसंस्करण कर रही है, सीताफल का आइसक्रीम बना रही है और काजू का भी मूल्य संवर्धन किया जा रहा है, जो कि सराहनीय है। तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा 4000 रुपये कर दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमति लक्ष्मी साहू ने मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी और प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी का आभार प्रकट किया है। कोरोना वैश्विक महामारी के विकट परिस्थितियों में भी छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री किसानों, मजदूरों और सभी वर्गों के हितों की ध्यान रख रहे है। उन्होंने प्रदेश के गांवों में विकास की रफ्तार में कमी नहीं किया है। मुख्यमंत्री जी के इस पहल से गरियाबंद जिला के सभी ग्राम और ग्राम पंचायतों में विकास तेजी से होंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *