प्रांतीय वॉच

बीजेपी के मीडिया प्रभारी निपेन्द्र पटेल ने किया पत्रकारों के साथ सौतेला व्यवहार

Share this

■भाजपा मीडिया प्रभारी पत्रकारों के साथ भेदभाव नीति से कांकेर के पत्रकारों में आक्रोश…!!!
■ कुछ ख़ास – ख़ास को फोन कर दावत दिया गया…!!

अक्कू रिजवी/कांकेर : भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी निपेंद्र पटेल की भेदभाव पूर्ण नीति से स्थानीय पत्रकारों में अत्यधिक रोष देखा जा रहा है। जिसका प्रभाव भाजपा के प्रचार प्रसार पर पड़ना निश्चित माना जा रहा है । मीडिया प्रभारी किसी भी दल का हो, उसे निष्पक्ष होना अति आवश्यक होता है, ताकि वह पार्टी हाईकमान से आई हुई सूचनाओं को सभी पत्रकारों में वितरण कर सके, तथा पार्टी की ओर से यदि कोई विज्ञप्ति, बुकलेट या उपहार सामग्री आई हो , तो संबंधित व्यक्तियों में उसका वितरण निष्पक्ष रूप से करता रहे लेकिन निपेंद्र पटेल जब से भाजपा के मीडिया प्रभारी बने हैं ,उन्होंने एकपक्षीय रवैया अपनाया हुआ है। वे पार्टी द्वारा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ताओं में भी सभी पत्रकारों को आहूत नहीं करते बल्कि अपने खास खास फेवर वाले पत्रकारों को ही बुलवाते हैं । इस प्रकार से वे अपनी पार्टी के लिए समर्थकों की संख्या बढ़ाने के बजाय कम करते जा रहे हैं और पत्रकारों में असंतोष रहने पर पार्टी की लोकप्रियता घटती जाती है। इसका एक ज्वलंत उदाहरण अभी सामने आया है कि कांकेर के सांसद मोहन मंडावी जी ने पत्रकारों में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भाप मशीन के वितरण का निश्चय किया और इसके लिए 31 मई का दिन तय किया गया। जिस दिन पार्टी कार्यालय में सांसद द्वारा भाप मशीन वितरण करने की सूचना देने हेतु भाजपा मीडिया प्रभारी निपेंद्र पटेल को निर्देश दिया गया। इस पर अपनी बिगड़ी हुई आदत के अनुसार निपेंद्र पटेल ने कुछ खास, यार, दोस्त पत्रकारों को यह खबर दी और बाकी पत्रकारों को भनक ही लगने नहीं दी । इन उपेक्षित पत्रकारों को जब निपेंद्र की हरकत का पता चला तो उन्होंने भी भाजपा पार्टी कार्यालय ना जाकर पार्टी के बड़े अधिकार प्राप्त नेताओं को यह समाचार देने का निश्चय किया कि आपका मीडिया प्रभारी हमेशा इस तरह की हरकतें करके पार्टी की लोकप्रियता घटाने का दल विरोधी कार्य कर रहा है। इससे पहले भी कई मीडिया प्रभारी हुए हैं लेकिन वह निष्पक्षता से सभी पत्रकारों को सूचना बराबर देते थे और इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जाता था । निपेंद्र पटेल ही अकेले मीडिया प्रभारी हैं जो पत्रकारों को पार्टी से दूर कर रहे हैं और इन्हीं के कारण से अनेक पत्रकार भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में भी जाना उचित नहीं समझते। सांसद द्वारा पत्रकारों को भाप मशीन दिया जाना मीडिया प्रभारी पटेल को ऐसा लग रहा है , मानो स्वयं उसकी जेब से जा रहा हो। उपेक्षित पत्रकारों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को शिकायत करते हुए लिख दिया है कि ऐसे मीडिया प्रभारी के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाए।

अनुराग उपाध्याय का कहना है कि बीजेपी मीडिया प्रभारी पत्रकारों के साथ ऐसा सौतेले व्यवहार पूर्ण रूप से बंद करें । भाप मशीन , सैनिटाइजर के लिए बीजेपी मीडिया प्रभारी ने कुछ ही पत्रकारों को फोन किया बाकी लोगों को ना फोन किया ना ही व्हाट्सएप और ना ही ग्रुप में दावत दी गई । समाचार या प्रेस कॉन्फ्रेंस को बकायदा व्हाट्सएप ग्रुप में डाला जाता है या फोन करके बताया जाता है । भाप मशीन सेनीटाइजर की बात आई तो मीडिया प्रभारी भूल गया । ऐसे मीडिया प्रभारी को बीजेपी पार्टी के पद से तत्काल हटाया जाए । प्रदेश अध्यक्ष संगठन मंत्री से की जाएगी इसकी शिकायत बीजेपी के ऐसे मीडिया प्रभारी को जो सौतेला व्यवहार करता है उसको तत्काल पद से वा पार्टी से दोनों से हटाया जाए..!!!

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *