प्रांतीय वॉच

भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी देकर अपना विरोध दर्ज कराया 

Share this
आफताब आलम/बलरामपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर  भारत देश व नरेंद्र मोदी सरकार को बदनाम करने की साजिश का पर्दाफास करने वाले भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व इससे संबंधित खबर को ट्वीट करने को लेकर छत्तीसगढ़ की दमनकारी भूपेश सरकार द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह  के खिलाफ दर्ज  हुए एफ आई आर को रद्द कराने को लेकर आज बलरामपुर थाना के अंतर्गत गणेश मोड़ चौकी में कार्यक्रम प्रभारी धीरज सिंह देव की उपस्थिति में भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय मोहन भट्ट, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह,पूर्व भाजयुमो मंडल महामंत्री रतन डे व भाजपा मंडल बलरामपुर के महामंत्री अनूप गुप्ता ने गिरफ्तारी देकर अपना विरोध दर्ज कराया ।इस कार्यक्रम में जयप्रकाश गुप्ता व्यसायिक प्रकोष्ठ मोर्चा के मंडल संयोजक अमित गुप्ता मंटु सोसल मीडिया प्रभारी राजेश सिंह मंडल मीडिया प्रभारी राजू सोनी गौतम सिंह भाजयुमो महामंत्री सहित भाजपाई उपस्थित थे ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *