- अंचल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के दिये निर्देष
तापस सन्याल/दुर्ग : छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक(ईडी) श्री संजय पटेल ने दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत उतई वितरण केंद्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए अंचल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के निर्देष दिये। उन्होंने ग्राम उतई, पतोरा, खोपली एवं आसपास के ग्रामों का निरीक्षण किया। कार्यपालक निदेषक ने मैदानी अमलों को निर्देषित करते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर में लगे केबल, कट-आउट, डी.ओ.(क्लेम्प) एवं कंडक्टर का उचित रखरखाव करें एवं जो खराब हो चुके हैं, उन्हें षीघ्र बदले। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वितरण केंद्र के अंतर्गत जितने भी गांवों में मेंटेनेंस की आवष्यकता है, उन्हें बरसात के पूर्व पूर्ण कर लेंवे, जिससे कि बरसात के समय उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिष्चित की जा सके। कार्यपालक निदेषक ने अधिकारियों से कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए अंचल में सभी खराब मीटर तत्काल बदलने एवं उपकेंद्रों में अर्थिंग व्यवस्था सहीं करने के निर्देष दिये। श्री पटेल ने अंचल में स्थापित 33/11 के.व्ही. लाइनों एवं वितरण उपकरणों में आने वाले तकनीकी व्यवधान को त्वरित सुधारने व निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के निर्देष दिये। इस अवसर पर दुर्ग क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता श्री ए.के.गौराहा, सहायक अभियंता श्री आर.के.चन्द्राकर एवं कनिश्ठ अभियंता श्रीमती सीमा बघेल उपस्थित रहे।

