रायपुर वॉच

कालेज के तर्ज पर हो सकती है 12 वीं की परीक्षा : शिक्षा मंत्री

Share this
  • कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर निर्भर, कुछ दिनों में निर्णय

बिलासपुर : प्रदेश में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं हायर एजुकेशन के तर्ज पर हो सकती हैं, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने यह जानकारी दी है। श्री टेकाम ने कहा कि बारहवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर हम लोग भी तैयारी कर रहे हैं, विश्वविद्यालयों में जो व्यवस्था चल रही उसे हम भी लागू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर संभव हुआ तो विश्वविद्यालय के पैटर्न में भी परीक्षाएं ले लेंगे, आने वाले कुछ दिनों में इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। प्रेमसाय टेकाम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई तो इसी तर्ज पर 12वीं की परीक्षा ली जा सकती है। मालूम हो कि विश्वविद्यालयों में आनलाइन के माध्यम से परीक्षीएं हो रही है, आफलाइन परीक्षाओं को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा रोक लगाई गई है। गौरतलब है कि बीते 19 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 10 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है, वहीं 12 वीं परीक्षाएं फिलहाल स्थगित हैं। ​सरकार कोरोना संक्रमण के कारण 12 वीं परीक्षाओं को लेकर असमंजस में है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *