प्रांतीय वॉच

कोरोना योद्धा डॉ. गोविन्द सिंह के आकस्मिक निधन पर जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि

Share this
आफताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविन्द सिंह कोरोना योद्धा के आकस्मिक निधन पर जिला प्रशासन द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। ज्ञातव्य है कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी वाड्रफनगर डॉ. गोविन्द सिंह कोरोना योद्धा के रूप में बड़ी मुस्तैदी के साथ लगातार 24 घण्टे ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से उन्हें तत्काल रायपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां 12 दिनों के संघर्ष के बाद 21 मई प्रातः को अंततः कोरोना योद्धा डॉ. गोविन्द सिंह जिन्दगी की जंग हार गये।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *