प्रांतीय वॉच

नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन के प्रयास से नगरपालिका को मिली आक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस की सौगात

Share this
  • जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर एसपी ने किया शुभारंभ

किरीट ठक्कर/गरियाबंद। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के प्रयास से नगर पालिका गरियाबंद को आक्सीजनयुक्त एम्बुलेस की सौगात मिली है। यह एम्बुलेस 24 घंटे नगर पालिका वासियों के लिए उपलब्ध रहेगी। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन की उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति स्मृति ठाकुर, कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने पूजा अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियों ने एम्बुलेंश का निरीक्षण कर उसमें दी गई सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर सीएमओ संध्या वर्मा, एल्डरमेन हरमेश चावड़ा, रमेश मेश्राम, इंजी अश्वनी वर्मा, राजस्व निरीक्षक मंजुला मिश्रा भी मौजुद थे।

विदित हो कि नगर में कोरोना संक्रमण बढ़ने और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुॅचाने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने जिला प्रशासन और राज्य शासन से नगर पालिका क्षेत्र के लिए ऑक्सीजनयुक्त एम्बुलेश की मांग की थी और लगातार इसकी स्वीकृति के लिए वे शासन प्रशासन स्तर पर जुटे हुए थे। जिला प्रशासन ने भी नपा अध्यक्ष की मांग में सहमति प्रदान कर प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा था, राज्य शासन से स्वीकृति के बाद एक महिने में अंतराल में ही यह एम्बुलेश नगर पालिका को मिल गई।

नई एम्बुलेश के शुभारंभ के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि अब नगर के लोगो को आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस के लिए भटकना नही पड़ेगा। नगर पालिका के हेल्पलाइन नंबर 9327912662 में सम्पर्क कर आपातालीन स्थिति में एम्बुलेंश सेवा का लाभ उठा सकते है। यह एम्बुलेस 24 घंटे नगर पालिका परिषद में उपलब्ध रहेगी । एम्बुलेस मिलने पर उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर का आभार व्यक्त करते हुए नगर पालिका और नगरवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया हैं।

इधर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने कहा कि कोरोना संकटकाल में जिला प्रशासन लगातार जिले के स्वास्थ्य सुविधाओ के विस्तार और सुधार में ध्यार दे रहा है। हाल में ही तीन शव वाहन की खरीरी, 100 आक्सीजनयुक्त बेड और छ नए वेन्टीनेटर बेड भी बढ़ाए गए है। इसके अलावा आक्सीजन सिलेण्डर भी बढ़े है। अब एक आक्सीजनयुक्त एम्बुलेस की सौगात नगर पालिका को मिली है। हमारा प्रयास है कि जिला में तेजी से संक्रमण की रोकथाम हो और जिला कोरेाना मुक्त हो।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *