रायपुर। कोरोना वॉरियर्स का दर्जा नहीं देने पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी दी है। फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से बयान दिया गया है कि अगर उन्हें कोरोना वॉरियर घोषित नहीं किया गया तो वे अपनी दुकानें बंद कर देंगे। फार्मासिस्ट के केंद्रीय संगठन ने सरकार को पत्र लिखकर अपनी बात रखी है। बता दें कोरोना वॉरियर घोषित नहीं करने पर देशभर में 9 लाख 40 हजार दवा विक्रेता नाराज चल रहे हैं।
फार्मासिस्ट एसोसिएशन की चेतावनी, कोरोना वॉरियर घोषित नहीं किए तो कर देंगे दुकानें बंद, सरकार को लिखा पत्र

