प्रांतीय वॉच

कांकेर प्रीमियर लीग : 11 वी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता ( kpl 5 ) कोरोना के बढ़ते कहर में अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Share this
  • कोरोना कॉल के चलते सर्वसम्मति से इस आयोजन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया : आकाश राव

अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने उचित मंच प्रदान करने एवं खेल प्रेमियों के लिए विगत 10 सालों से फ़्रेंड्स क्लब वजिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ व खेल प्रेमियों के साथ मिलकर कांकेर के खेल प्रेमियों के मनोरंजनार्थ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होता आया है। चूँकि पूरे विश्व मे कोरोना का कहर अभी जारी है छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन जारी है।कांकेर जिला प्रशासन के द्वारा कांकेर जिले में भी बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए 16 मई से 1 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया।आयोजन समिति के द्वारा दिए गए तिथि में सारे आयोजन होते आ रहे थे । पर अचानक लॉकडाउन के वजह से अप्रैल में होने वाले इस आयोजन के लिए अनुमति बाबत जिला प्रशासन को अप्रैल में होने वाले इस आयोजन के लिए मांग की गई थी जिसे अनुमति नही मिली ।जैसे ही लॉक डाउन की तिथि बढ़ी आयोजन समिति के द्वारा 16 मई को सभी सदस्यों के द्वारा फ़ोन मीटिंग करके सर्वसम्मति से इस आयोजन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया। जैसे ही कोरोना का कहर कम होगा जिला प्रशासन के द्वारा अनुमति दी जाती है हम वैसे ही इस आयोजन को पुर्ण करेंगे। हमारा ये आयोजन अटल है आयोजन समिति के द्वारा पूरी तैयारी की जा चुकी है आयोजन से सम्बंधित कार्य पूर्ण किये जा चुके है।जब भी जिला प्रशासन की अनुमति मिलेगी ( सभी दिशा निर्देश का पालन करते हुए हम आयोजन को पूर्ण करेंगे ) फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब व जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ कांकेर…,!!

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *