प्रांतीय वॉच

दो अलग-अलग बाईक से 100 लीटर शराब ले जाते दो आरोपी युवक गिरफ्तार

Share this

कमलेश रजक/मुंडा : लाॅकडाउन के दौरान शराबबंदी के चलते अवैध शराब का कारोबार तेज हो गया है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री काफी बढ़ गई है। वही, कोरोना महामारी से बचने के लिए जिला प्रशासन ने लाॅकडाउन लगाया है। लेकिन लाॅकडाउन का फायदा उठाकर शराब की तस्करी भी जमकर की जा रही है। इसी कड़ी में दो युवक अलग-अलग मोटर सायकल में 100 लीटर अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे जिसे लवन पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथ गिरफ्तार करके जेल दाखिल कर दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनेश कुमार साहू पिता नंदू कुमार साहू उम्र 19 वर्ष ग्राम सकरी, जिला रायपुर का रहने वाला युवक हैै। इनके द्वारा अपनी स्कूटी एक्टीवा होण्डा सी.जी.04 केसी 8541 में दो सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में 72 लीटर महुआ शराब, कुल 400 पाउच प्रत्येक में 180 एमएल अवैध महुआ शराब भरा हुआ जिसकी कीमत 14400 रूपये को परिवहन कर ले जा रहा था। जिसे लवन पुलिस ने मुखबीर की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर लाहोद बस स्टैण्ड के पास गिरफ्तार किया गया। इसी कड़ी में रविवार को धिराजी कोसले उम्र 28 साल ग्राम तुरमा खम्हरिया (भाटापारा) का रहने वाला आरोपी युवक अपनी हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल सीजी 22 5868 में एक सफेद रंग की बोरी में 28 लीटर महुआ शराब को भरकर परिवहन कर ले जा रहा था।

लवन पुलिस को मुखबीर से सूचना मिलने पर आरोपी युवक को डोटोपार अमेरा बाईपास, ग्राम घुलघुल चौक के पास घेराबंदी कर उक्त युवक को पकड़ा गया। साथ ही उक्त आरोपी युवक की मोटर सायकल को भी जप्त किया गया। मोटर सायकल की कीमत 58 हजार रूपये है जुमला कीमत 63600 रूपये को समझ गवाहन के जप्त कर आरोपी युवक को रिमाण्ड में लेकर जेल दाखिल किया गया। उक्त दोनो कार्यवाही में चौकी प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह, ए.एस.आई कमल किशोर देवांगन, प्रधान आरक्षक मालिकराम भारद्वाज, अनुराग कोसरिया, कमलेश बर्मन, आरक्षक गुमान सिंह, शैलेन्द्र बंजारे, रंजीत कुर्रे का प्रमुख योगदान रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *