प्रांतीय वॉच

शहरवासियो को मिलेगी न्यूनतम शुल्क पर सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर की सौगात

Share this
  • सेंटर स्थापित करने किया जा रहा है स्थलों को चिन्हांकित-कमिश्नर

आषीस जायसवाल/रायगढ : रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में आज नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय निगम अमला के साथ शहरी सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर के स्थल चिन्हांकित करने निरीक्षण किया।छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में शहर के मध्य में सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत की जा रही है,इसी तारतम्य में रायगढ़ नगर निगम में भी आम जनता को न्यूनतम शुल्क पर चिकित्सीय जाँच सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से इस दिशा में कार्य प्रारम्भ किए जा चुके है इस सेंटर में लेब के साथ सिटी स्कैन मशीन,एम आर आई,एक्सरे मशीन आदि की सुविधा रहेगी।कोशिश की जा रही है कि सेंटर शहर के मध्य में कही स्थापित हो ताकि समस्त क्षेत्र के निवासियो को इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण दौरान निगम के ए एच ओ भुपेश सिंह,सब इंजीनियर सूरज देवांगन,ऋषि राठौर राजस्व शाखा से शिव यादव,हरिकेश्वर लकड़ा,विद्युत विभाग से रमेश ताँती,उपस्थित रहे। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए शहर के मध्य हृदयस्थल पर 3 हजार स्क्वायर फिट मिनिमम का भवन हो वहां पर सारे लेब टेस्ट सारे मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी इसे सीडीसी या सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर का नाम दिया जाएगा रायगढ़ में इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है माननीय कलेक्टर सर के मार्गदर्शन में और सचिव महोदय के निर्देशानुसार 4 से 5 स्थान बंदे फातमी अली कालोनी, एस पी ऑफिस बगल निगम काम्प्लेक्स,पूर्व विधायक कार्यालय,जूटमिल पुराना बस स्टैंड रेन बसेरा का मुआयना किया गया जंहा से 1 स्थान को चिन्हांकित किया गया है वो है बस स्टेंड रैन बसेरा जो कि जुटमिल क्षेत्र में स्थित है,स्थलों के निरीक्षण दौरान हर प्रकार से इसे उपयुक्त माना गया इस कार्य के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है,स्थल चयन के साथ ही सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर की स्थापना के कार्य मे गति आएगी, स्थल चयन की जानकारी जिला कलेक्टर को दी जाएगी इसके बाद सार्वजनिक यातायात परिवहन सोसायटी की मीटिंग में अंतिम निर्णय लिया जाएगा,निगम कमिश्नर ने बताया कि जारी स्टैंडर्ड आरएफपी के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी,सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर की स्थापना के बाद हर जरूरतमंद व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा आसानी से मिल पाएगी,उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी पूरी निष्ठा और लगन के साथ इस कार्य को सम्पादित करेंगे और जल्द ही इसका फायदा शहर की जनता को मिलेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *