प्रांतीय वॉच

निगरानी कमेटी की चपेट में श़हर व गांवों के कालाबाज़ारिए अब नहीं बख्श़े जाएंगे…..!

Share this
  • मिलन मार्केटिंग से सूची चस्पा नहीं करने पर ₹3000 का फाइन हटाना पड़ा
अक्कू रिजवी/कांकेर : ज़माखोरी कालाबाज़ारी तथा महंगाई के विरुद्ध निगरानी कमेटी का अभियान अब शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों तक में पहुंचने लगा है विगत दिवस उन्होंने लखनपुरी में कई केस पकड़े थे जिन पर जुर्माना किया गया था । इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 13/05/2021 को कलेक्टर कांकेर द्वारा गठित निगरानी टीम (श्री विमल सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री महेंद्र श्याम कार्तिक, राजस्व निरीक्षक नगर पालिका कांकेर, श्री निश्चय भट्ट राजस्व निरीक्षक कांकेर, सुश्री सुनीता देवांगन खाद्य निरीक्षक कांकेर) ने मिलन मार्केटिंग प्रोप्राइटर रामनंदन देवांगन सेन चौक कांकेर में रेट लिस्ट नहीं चिपकाने के कारण 3000/  जुर्माना देवांगन किराना स्टोर प्रो, अनूप देवांगन ग्राम मनकेसरी में  गुड़ाखू 10 रुपये में डबल रेट में बेचते पाये जाने एवं रेट लिस्ट नहीं चिपकाने पर 2000/  रुपये जुर्माना,प्रथम किराना स्टोर ग्राम नवागांव भावगीर में रेट लिस्ट नहीं चिपकाने पर 1500/  रुपये जुर्माना,इस प्रकार कुल 3 दुकानों में अधिक मूल्य कालाबाजारी पर कार्यवाही करते हुए 6500/ रुपये जुर्माना वसूल किया गया। ग्रामीण क्षेत्र की अन्य दुकानों में भी निगरानी टीम पहुंच रही है तथा अनियमितता पाए जाने पर चेतावनी आदि की कार्यवाही कर भी रही है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *