भरत मिश्रा/चिरमिरी/कोरिया। कोरोना काल मे नर्सो द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य के लिए विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी नेता योगेश साहू, अरुण विश्वकर्मा, राहुल मालिक, दिनेश व अशरफ अली ने नर्सो को मास्क तथा सेनेटाइजर प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया । इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन ने कहा कि नर्सो की सेवा त्याग समर्पण और सहयोग के कारण ही आज इतनी बड़ी वैश्विक महामारी से हम लड़ पा रहै है । आपके जज्बे को सलाम है अगर आप नहीं होते तो न जाने देश का क्या होता क्योंकि मरीज का असली कार्य उपचार और सेवा आप लोगों के द्वारा किया जाता है ।
युवा कांग्रेसियों ने नर्स दिवस के अवसर पर सेनेटाइजर व मास्क देकर नर्सो को किया सम्मानित

