प्रांतीय वॉच

समाजसेवियों ने स्वास्थ्य कर्मियों के पैर छूकर, आशीर्वाद लेकर फूल माला पहनाकर किया गया सम्मान

Share this
  • कोरोना महवारी के चलते अजय पप्पू मोटवानी एवं उनकी समाजसेवी टीम नें भी हार नहीं मानने का लिया संकल्प
अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका  फ्रंटलाइन वारियर्स के तौर पर अहम हो जाती है जान जोखिम में डालकर जिस प्रकार मानवता की सेवा में लगे इस वर्ग की जितनी प्रशंसा की जाए कम है इसलिए जन सहयोग समाज सेवी संगठन ने कल दिनांक 11:05 20 21 को स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान का निर्णय लेते हुए  समाजसेवी ने संध्या 5:00 बजे शासकीय कोमल देव  जिला चिकित्सालय जाकर वहां उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान फूल माला पहनाकर एवं ताली बजाकर संस्था के सदस्यों ने किया है बीते वर्ष भी कोरोना  काल में उक्त चिकित्सालय में जाकर माला पहनाकर डॉक्टरों का सम्मान संस्था  कर चुकी है मगर इस वर्ष चिकित्सालय से जुड़े प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा सुरक्षा में तैनात गार्ड लोगों का भी सम्मान किया गया चिकित्सको मे सिविल सर्जन आरसी ठाकुर महिला डॉक्टर किरण लता ठाकुर डॉक्टर अरविंद कोराम डॉ अनिल वर्मा इसके अलावा सेवानिवृत्त महिला डाँ. स्नेह लता क्लँडियस के घर जाकर सम्मान किया गया इस मौके पर संस्था प्रमुख अजय पप्पू मोटवानी इसके अलावा समाजसेवी संजय मंशानी , अजय जैन , काली मोटवानी , हेमंत गांधी एवं सुश्री लक्ष्मी बेसरा , करण नेताम आदि मौजूद थे…!!
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *