रायपुर वॉच

बैंक कर्मचारियों ने कोरोना टीकाकरण में प्राथमिकता देने की मांग, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र

Share this

रायपुर। बैंक कर्मचारियों ने कोरोना टीकाकरण में प्राथमिकता देने की मांग की है। इसे लेकर आज छत्तीसगढ़ बैंककर्मी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। बैंक एसोसिएशन ने सीएम बघेल से कहा है कि राज्य सरकार कर्मचारियों के साथ-साथ परिजनों को भी टीकाकरण में प्राथमिकता दे। कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में भूपेश सरकार ने पत्रकारों और वकीलों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी है। जिसके बाद अब बैंक कर्मचारियों ने टीकाकरण में प्राथमिकता को लेकर सीएम से गुहार लगाई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *