प्रांतीय वॉच

जिला मुख्यालय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन जारी

Share this
  • जागरूक होकर पहुंच रहे क्षेत्र के लोग

आफताब आलम/बलरामपुर। बलरामपुर रामानुजगंज जिले में शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन जारी है ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जागरूकता के साथ महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराने पहुंच रहे है स्वास्थ्य कार्यकर्ता नर्स वैक्सीनेशन में पूरा सहयोग कर रहे हैं वैक्सीनेशन से पहले शुगर और ब्लड प्रेशर के साथ ही ऑक्सीजन लेवल भी जांच किया जा रहा है उसके बाद ही वैक्सीन लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग कि संयुक्त टीम के द्वारा ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने गांव में लगातार अभियान चलाया जा रहा है ग्रामीण भी वैक्सीनेशन के लिए पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे हैं इस कोरोना महामारी से अपने आप को सुरक्षित कर रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *