चिरमिरी/ कोरिया (भरत मिश्रा) । कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों की मदद के लिये जहां शासन अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश मे जुटा है। वहीं प्रभावित मरीजों की मदद के लिये हल्दीबाड़ी चिरमिरी निवासी सीए नितेश अग्रवाल सामने आये हैं । जो कोरोना संक्रमित एवं अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों को घर बैठे सुविधायें मुहैया करवाने की अभियान चला रहे है | भारत सरकार का ‘घर में रहो सुरक्षित रहो’ अभियान तभी संभव है जब लोगों को राशन, सब्जी और मेडिकल सुविधाएं घर बैठे मिल जाए। सीए नितेश अग्रवाल जब स्वयं कोरोना संक्रमित हो गए थे तो उनका रिपोर्ट टेस्ट कराने के 6 दिनों बाद आई इसी दरमियान कोविड लक्षण दिखने में उन्होंने स्वंय को आइसोलेट किया एवं घर से निकले बिना अपने सभी डॉक्टरों से सलाह और मेडिसन लेकर पूर्ण रूप से स्वास्थ हुए इन 6 दिनों में उन्हें अस्पताल से एक भी फोन नहीं आया जो उनके स्वास्थ्य का जायजा ले सकें । सीए ने कहा कोरोना काल में अगर आपको लगे कि एक डॉक्टर हमेशा आपके साथ है, दवाइयां, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन, सिलेंडर ब्लड टेस्ट सब आपके एक फोन पर उपलब्ध है तो उससे रोग से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है ।
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने कई जिदगियां छीन ली। वहीं काफी लोग कोरोना से युद्ध करके अपने जीवन को बचा लिया । सीए नितेश अग्रवाल का7 कहना है कोरोना काल में 95% केस में आपको अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं है इसका घर बैठे ही इलाज कर सकते है सही सलाह, सही सलाहकार एवं उचित देखरेख में आप कोरोना को मात दे सकते है । यदि किसी को भी बुखार, शरीर दर्द, स्वाद ना आना, स्मेल ना आना, डायरिया, पेट दर्द ऐसे कोई भी लक्षण दिखते है तो प्रथम लक्षण मिलते ही मुझसे संपर्क कर सकते है । हमारी टीम द्वारा प्रभावित मरीजों को अतिशीघ्र अनुभवी डॉक्टरों की सलाह, दवाईयाँ, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर घर बैठे मुहैया कराया जा रहा है । सीए नितेश अग्रवाल ने अपील की है कि जो भी कोरोना संक्रमित लोग उपचार करा रहे हैं या किसी अभाव मे उपचार नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे सभी लोग उनके मोबाइल नंबर 9589823115, 7587053115 पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं एवं अपने परिचितों, रिश्तेदारों, दोस्तों को घर बैठे एक फ़ोन से उनकी मदद कर सकते है ।

