प्रांतीय वॉच

लखनपुर नायब तहसीलदार ने नगर के कपड़ा दुकान को सील कर किराना दुकान संचालक पर दर्ज कराया एफ आई आर 

Share this
जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर नायब तहसीलदार एजाज हाशमी व श्रुति धुर्वे ने शिकायत मिलने पर 6 मई दिन गुरुवार को लखनपुर नगर के मुख्य मार्ग स्थित एक कपड़े दुकान को 15 दिवस के लिए सील करते हुए किराना दुकान संचालक के ऊपर एफ आई आर दर्ज कराया है । विदित हो कि लखनपुर मुख्य मार्ग वार्ड क्रमांक 8 स्थित  मुकेश किराना दुकान संचालक के द्वारा लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर ग्राहकों को हाफ शटर गिरा सामान बेचने की सूचना लखनपुर नायब तहसीलदार एजाज हाशमी को दी गई थी नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे 24 अप्रैल को मुकेश किराना दुकान को आगामी आदेश तक सील किया था। तथा दुकान संचालक को दुकान खोल कर सामान बेचने पर f.i.r. करने की भी चेतावनी दी गई थी। नायब तहसीलदार के चेतावनी के बावजूद  किराना दुकान संचालक मुकेश अग्रवाल के द्वारा नियमों को दरकिनार करते हुए 6 मई की सुबह लगभग 8:30 बजे सील हुए किराना दुकान को  खोल कर ग्राहकों को इकट्ठा कर सामान बेच रहा था। जिस पर लखनपुर नायब तहसीलदार एजाज हाशमी ने दुकान बंद करवाते हुए लखनपुर थाने में दुकान संचालक मुकेश अग्रवाल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया है।साथ ही लखनपुर नायब तहसीलदार एजाज हाशमी  नायब तहसीलदार श्रुति धुर्वे लॉकडाउन  नियमों का उल्लंघन करते हुए कपड़ा दुकान खोल कर ग्राहकों को कपड़े बेच रहा था। शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार एजाज हाशमी श्रुति धुर्वे मौके पर पहुंचे कपड़ा बेच रहे भगवती वस्त्रालय को 15 दिवस के लिए सील किया  है। तथा लखनपुर नगर के बस स्टैंड में कोचियों तथा फल दुकानदारों द्वारा दुकान लगाकर ग्राहकों को सामान बेचा जा रहा था नायब तहसीलदार के द्वारा दुकानों को बंद करवाते हुए बाजार को हटाया गया इस पूरी कार्रवाई में राजस्व अमला  की टीम मौजूद रही।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *