प्रांतीय वॉच

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंवर ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा, शनिवार सुबह से शुरू होगी सेवा

Share this
प्रकाश नाग/केशकाल : जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जिले के सभी ब्लॉक में कोविड सेंटर खोलने का निर्देश जारी कर दिया गया है । जिसके चलते नगर के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित कन्या छात्रावास को 100 सीटर अस्थाई कोविड केयर सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया गया है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध होंगे तथा अब किसी भी मरीज को उपचार हेतु कोंडागांव रेफर नही करना पड़ेगा। इसी तारतम्य में शुक्रवार को कोंडागांव जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर कुंवर केशकाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोविड केयर सेंटर में चल रही तैयारियों व उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया । सीएमएचओ डॉ. कुंवर ने बताया कि शनिवार की सुबह 11 बजे से कोविड केयर सेंटर में सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। आपको बता दें कि केशकाल में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच जिन मरीजों की हालत गम्भीर होती थी उन्हें उपचार हेतु कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर किया जाता था, इसके चलते मरीजों को होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 100 सीटर कन्या छात्रवास को सर्व सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर बनाया गया है, जहां पर आवश्यक संसाधनों के साथ कोरोना से संक्रमित 100 मरीजों का ईलाज किया जाएगा। शनिवार सुबह 11 बजे के बाद से केशकाल क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों को आपातकालीन स्थिति में कोंडागांव जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी, उन्हें केशकाल में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान केशकाल बीएमओ डॉ.डीके बिसेन, डॉ प्रणय गौरव शुक्ला सहित अन्य स्वस्थ कर्मी उपस्थित रहे ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *