प्रांतीय वॉच

अचानक युवक की मौत सुन घटना स्थल पहुची प्रशासन, कोरोना जाँच में निगेटिव  

Share this
प्रकाश नाग /विश्रामपुरी/केशकाल : कोंडागांव जिले में इन दिनों लगातार फैल रहे संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्रों में यदि किसी की असामान्य मौत होती है तो सर्वप्रथम प्रशासन को सूचना देने के निर्देश हैं। इसी प्रकार का एक मामला बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम कौंदकेरा में सामने आया है जहां शुक्रवार को एक 31 वर्षीय युवक की आकस्मिक मृत्यु हो गयी।
बताया जा रहा है कि कौंदकेरा निवासी खेलसिंह नेताम की अचानक शुक्रवार दोपहर को मौत हो गया ।घटना की जानकारी जैसे ही केशकाल एसडीएम दीनदयाल मंडावी को पता चलता तो तत्काल बड़ेराजपुर तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित स्वस्थ विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव का कोरोना जांच करवाया गया । जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आने के पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने सामाजिक रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *