क्राइम वॉच

नए फोन के पैसे नहीं देने पर पोते ने की दादी की हत्या, गिरफ्तार

Share this

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अलीगढ़ में नए फोन के लिए पैसे नहीं देने पर एक 18 वर्षीय लड़के ने अपनी दादी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, यह घटना 2 अप्रैल को हुई थी, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई क्योंकि आरोपी सचिन ने सभी को बताया था कि उसकी दादी मुन्नी देवी की मौत हृदय गति रुकने से हुई थी। अगले दिन महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

हालांकि लड़के के चाचा ने अपनी मां की मौत को संदिग्ध बताया और हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला है कि अपराध में सचिन के दो दोस्त जैकी और हनी भी शामिल थे।

पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि, सचिन एक एंड्रॉयड फोन खरीदना चाहता था, जिसके लिए उसकी दादी पैसे देने के लिए तैयार नहीं थीं। फिर उसने अपनी दादी को समझाने की बहुत कोशिश की। इस बात पर दादी उग्र हो गई। उन्होंने कहा कि सचिन ने तीखी बहस के बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। अतरौली स्टेशन हाउस ऑफिसर संजय जायसवाल ने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *