प्रांतीय वॉच

परिवार में पॉजिटिव होने के बाद भी संचालित करने वाले दुकानदार पर कार्यवाही

Share this
  • प्रशासन ने लगाया एक दुकानदार से पर 5 हजार रु का जुर्माना
प्रकाश नाग/केशकाल : कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेशानुसार आज शनिवार को राजस्व, पुलिस व नगर पंचायत की टीम ने सँयुक्त रूप से नगर भ्रमण कर कोरोना गाइडलाइंस का पालन न करने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही एक स्टेशनरी दुकान के संचालक व उनके परिवार के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी कर्मचारी के माध्यम से दुकान संचालित करने वाले स्टेशनरी दुकान के संचालक पर  5,000 रुपए की चालानी कार्रवाई भी की गई।
आपको बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण के सम्बंध में 14 अप्रैल को जारी की गई गाइडलाइंस के कंडिका क्रमांक 9 के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आती है तो उसके घर के सभी सदस्यों को होम आइसोलेशन में रहना पड़ेगा साथ ही सम्बंधित व्यक्ति को अपना व्यवसाय भी बंद रखना पड़ेगा।
 जिला प्रशासन के नियमों को अनदेखा करते हुए लगातार कर्मचारी के माध्यम से दुकान संचालित करने वाले नगर के एक स्टेशनरी दुकान के संचालक पर प्रशासन ने 5,000 रुपए की चालानी कार्रवाई की है साथ ही दुकान भी तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। इस दौरान एसडीएम दीनदयाल मंडावी, नायब तहसीलदार दयाराम साहू, थाना प्रभारी भीमसेन यादव, नगर पंचायत सीएमओ नामेश कावड़े, राजस्व निरीक्षक ईश्वर प्रसाद नाग, पटवारी मंजुल घोड़ेश्वर समेत प्रशासन, पुलिस व नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *