आफताब आलम/बलरामपुर : जिले में 14 अप्रैल शाम 6:00 बजे से 25 अप्रैल रात्रि 12:00 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश कलेक्टर श्याम धावडे ने जारी किया था. कलेक्टर के आदेश अनुसार लॉकडाउन के दौरान संपूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. साथ ही इमरजेंसी सेवाओं तथा फल एवं सब्जियों के लिए छूट भी मिली है. बिना मास्क पहने अनावश्यक घूमते पाए जाने वालों पर प्रशासन सख्ती बरत रहा है. प्रशासन की तरफ से जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है. जिससे लोगों के भीतर कोरोना के डर का असर भी साफ दिखाई दे रहा है. लोग अनावश्यक अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं और सावधानियां बरत रहे हैं. कल बलरामपुर SDM के द्वारा जारी आदेशानुसार फल और सब्जियां खरीदने के समय को परिवर्तित कर सुबह के समय 6 बजे से 10 बजे तक फल और सब्जियां खरीदने के लिए समय-सीमा निर्धारित कि गई है.
बलरामपुर: लॉकडाउन में जिला मुख्यालय की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, प्रशासन की सख्ती के डर से लोग घरों में हुए कैद

