जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कतिनन्दा गौरेया घुटरा निवासी 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र मिंज पिता बंधन मिंज उम्र 20 वर्ष ग्राम कतिनन्दा गोरिया घुटरा निवासी जो अज्ञात कारणों से 16 अप्रैल की रात 11:00 बजे जहर का सेवन कर लिया परिवार जनों को पता चलने पर प्राथमिक उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉक्टरों ने सतेंद्र मिंज को मृत घोषित किया 17 अप्रैल कि सुबह मृतक के पिता ने लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया ।लखनपुर पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव का पीएम करा परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।
20 वर्षीय युवक ने किया जहर सेवन, मौत

