देश दुनिया वॉच

बीजापुर नक्सल एनकाउंटर:CRPF के DG कुलदीप सिंह ने कहा- जवान के नक्सलियों की कैद में होने की पुष्टि कर रहे हैं, तलाश के लिए ऑपरेशन भी प्लान होगा

Share this

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ के दौरान लापता जवान के नक्सलियों के कब्जे में होने के मामले में CRPF के DG कुलदीप सिंह ने ट्विट किया है। उन्होंने कहा है ” हमारा एक जवान लापता है, ऐसी अफवाह है कि वह नक्सलियों के कब्जे में है, अभी हम इस खबर की पुष्टि कर रहे हैं और जवान के लिए आपरेशन भी प्लान कर रहे हैं ” दो दिन पहले ही बस्तर के एक मीडियाकर्मी को व्हाट्सएप कॉल कर नक्सलियों ने जवान के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंंने दावा किया था कि जवान उनके पास है और उसे नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। दरअसल, तर्रेम क्षेत्र में 3 अप्रैल को हुई मुठभेड़ के दौरान 21 जवान लापता हो गए थे। बाद में एयरफोर्स की मदद से 20 जवानों के शव बरामद किए गए। इस दौरान जम्मू कश्मीर निवासी कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मनहास का सुराग नहीं मिला। इस बीच नक्सलियों दावा किया था कि जवान उनके पास है। सीआरपीएफ के डीजी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सीनियर पुलिस आफिसर्स का भी मानना है कि जवान नक्सलियों के पास है हालांकि इस सबंध में कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं कर रहा है। इससे पहले भी नक्सली जवानों को अपनी गिरफ्त में रखते रहे हैं। कई बार उन्हें बिना नुकसान के रिहा भी किया जाता रहा है।

लौटते जवानों पर नक्सलियों ने दूर से हमला किया
इससे पहले रायपुर में DG कुलदीप सिंह ने बताया था कि नक्सलियों ने लौटते हुए जवानों पर हमला किया। दोरनागुड़ा और टेकुलगुडम की पहाड़ियों के बीच 100 से 200 मीटर की दूरी से नक्सली फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान जवान उनके एंबुश को तोड़ते हुए आगे बढ़े। इसमें 4-5 जवान घायल हो गए। अपने साथियों को सुरक्षा घेरे में लेकर जवान आगे बढ़े तो गांव के पास जनमिलिशिया के सदस्यों ने LMG के जरिए दूर से फायरिंग की।

DRG, STF, कोबरा और बस्तर बटालियन के जवान शहीद

DRGSTFCOBRA 210बस्तर बटालियन
सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज (जांजगीर चांपा, CG)हेड कांस्टेबल श्रवण कश्यप (बस्तर, CG)इंस्पेक्टर दिलीप कुमार दास (बारपेटा, असम)कांस्टेबल समैया माड़वी
हेड कांस्टेबल रमेश कुमार जुर्री (कांकेर, CG)कांस्टेबल रामदास कोर्राम (कोंडागांव, CG)हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव (फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश)
हेड कांस्टेबल नारायण सोढ़ी (बीजापुर, CG)कांस्टेबल जगतराम कंवर (राजनांदगांव, CG)सीटी धर्मदेव कुमार (चंदौली, उत्तर प्रदेश)
कांस्टेबल रमेश कोरसा (बीजापुर, CG)कांस्टेबल सुखसिंह फरस (गरियाबंद, CG)सीटी शखामुरी मुरारी कृष्ण (गुंटूर, आंध्र प्रदेश)
कांस्टेबल सुभाष नायक (बीजापुर, CG)कांस्टेबल रमाशंकर पैकरा (सरगुजा, CG)सीटी रघु जगदीश (विजयनगरम, आंध्र प्रदेश)
सहायक कांस्टेबल किशोर एंड्रीक (बीजापुर, CG)कांस्टेबल शंकरनाथ (बीजापुर, CG)सीटी शंभू राय (नार्थ त्रिपुरा, त्रिपुरा)
सहायक कांस्टेबल सनकुराम सोढ़ी (बीजापुर, CG)सीटी बबलू रंभा (गोवलपारा, असम)
सहायक कांस्टेबल भोसाराम करटामी (बीजापुर, CG)
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *