कमलेश रजक/ मुंडा : ग्राम बरबसपुर में गोड़ समाज द्वारा आयोजित गोंडवाना सामुहिक विवाह का आयोजन हुवी जिसमे 31 वर वधुओं का विवाह संपन्न हुवी इस अवसर पर सुश्री शकुन्तला साहू जी का गोड़ समाज के प्रमुखों एवं युवाओं द्वारा आत्मिय स्वगत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे सुश्री शकुन्तला साहू ने गोड़ समाज को संगठित समाज बतायी ,गोड़ समाज लवन राज द्वारा 10 वर्षों से लगातार सामुहिक विवाह का आयोजन कर रहे है जो बहुत ही पूण्य कार्य है साथ ही सामुहिक विवाह में शादी करने से फिजूल खर्च से बचा जा सकता है एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को भी अतिरिक्त भार नही पड़ता ,समाज के सानिध्य में विवाह होना भी एक प्रकार से पुण्य कार्य है ।साथ ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है ,सरकार आदिवासी अँचलों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज को लाभ पहुँचा रही है ,आदिवासियों के जंगल का राजा बतायी ,विवाह में शामिल सभी नव दंपतियों वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुवे उनके उज्जवल भविष्य एवं नव दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी ,इस अवसर पर सभी जोड़ो को उपहार दी। कार्यक्रम में नगर पंचायत कसडोल की अध्यक्ष नीलू साहू ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद वर्मा ,प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कमलेश ध्रुव ,जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज भूपेंद्र ध्रुवन्शी ,प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी सेना नेतराम ध्रुव ,मावली महा सभा के अध्यक्ष टेक सिंग ध्रुव ,बी एस ध्रुव ,सतीश नेताम ,सरपंच श्रीमती राम कुँवर ध्रुव ,गैंद राम ध्रुव ,अध्यक्ष लवन राज ,भगवान सिंग ध्रुव महामंत्री ,मनोहर सिंग ध्रुव,भानु ध्रुव ,थानुराम ध्रुव ,ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री नीरेंद्र छत्रिय ,सुनील साहू ,पार्षद सेवती कैवर्त ,विकास यादव ,ईश्वर यादव ,राजेन्द्र यादव ,धनी राम पटेल ,चंदन साहू ,चैन बंधे ,शेर सिंह ,सरपंच मुढ़ीपार धन पटेल ,मुरित राम ध्रुव ,सरजू मंडावी ,अभय ध्रुव ,नेमीचंद ध्रुव ,ब्रम्हानंद नेताम ,शिव नेताम ,गोपाल ध्रुव ,महेश ध्रुव ,रमउ ध्रुव ,रवि ध्रुव ,लाला ध्रुव एवं आदिवासी समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
31 जोड़ों के विवाह कार्यक्रम में पहुँची संसदीय सचिव शकुन्तला साहू
