प्रांतीय वॉच

विधायक शिशुपाल शोरी के प्रयासो से शहर में लगेगा शहीद वीर गुण्डाधूर की प्रतिमा

Share this

अक्कू रिजवी/ कांकेर। संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी के प्रयासो से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद वर्ष 2020-21 में क्षेत्र के बहुप्रतिक्षित एवं लोकहित के मांग शहीद वीर गुण्डाधूर की प्रतिमा लगाने हेतु 05 लाख रूपये जिला कलेक्टर उ.ब. कांकेर को पूर्व में स्वीकृति प्रदान की गई है वही संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास छ.ग. के द्वारा दिनांक-27.02.2021 को शहीद वीर गुण्डाधूर की प्रतिमा लगाने हेतु 10 लाख रूपये की स्वीकृति नगर पालिका परिषद कांकेर को प्राप्त हुआ है जिससे शहीद वीर गुण्डाधूर की प्रतिमा स्थापना के साथ साथ चबुतरा एवं गार्डन बनने से नगर एवं चैक की शोभा बड़ जायेगी । वही संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी के परिश्रमों के परिणाम स्वरूप नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा नगर पंचायत नरहरपुर के लिए निम्नांकित कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई जो निम्नानुसार है नरहरपुर से हल्बा मार्ग मेन रोड में डिवाईडर निर्माण कार्य हेतु 48.93 लाख, नरहरपुर से हल्बा मार्ग मेन रोड में विद्युत पोल विस्तार कार्य 21.64 लाख, हल्बा मुख्य मार्ग के दोनों तरफ फुटपाथ निर्माण कार्य 19.85 लाख, वार्ड क्रं. 01 में रामआसरा घर से कम्पोस्ट शेड तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 14.36 लाख, वार्ड क्रं. 01 में गोकुल घर से नाला तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 15.17 लाख, वार्ड क्रं. 13 में शुभ आटो सेन्टर से राजेन्द्र देवांगन घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 7.80 लाख वार्ड क्रं.11 पोया घर से शकील घर तक आर.आर.सी. नाली निर्माण कार्य 7.78 लाख, वार्ड क्रं. 01 में सगराम कल्लो घर से महाबती कल्लो घर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 1.78 लाख, वार्ड क्रं. 04 में कनेश्वर मण्डावी घर से विजय जुर्री घर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 1.42 लाख, वार्ड क्रं. 07 में दुर्गा चैक से शितला मंदिर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य बाजार के पास 1.42 लाख, वार्ड क्रं. 12 में महेश पोटाई घर से कुन्ती कुंजाम घर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 4.29 लाख, वार्ड क्रं. 13 में दरबारी घर बलराम घर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 7.14 लाख, मिनी टिप्पर 6.75 लाख, ई रिक्सा 3.50 लाख कुल 91.26 लाख के कार्य 14 वें वित्त आयोग अन्तर्गत स्वीकृति प्रदान की गई है वही नगर पंचायत नरहरपुर में वार्ड क्रं. 07 बाजार स्थल में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु 8.20 लाख, वार्ड क्रं. 07 में बाजार स्थल काम्पलेक्स के पास सी.सी. रोड निर्माण कार्य 6.09 लाख तथा वार्ड क्रं. 09 में सुलोचना बघेल घर से रतन साहू घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 1.82 लाख कुल 16.11 लाख के कार्यों की स्वीकृति 15 वे वित्त आयोग के द्वारा की गई है । उपरोक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *