BREAKING देश दुनिया वॉच

WEST BENGAL POLITICS: ममता बनर्जी को बड़ी राहत! कलकत्ता हाईकोर्ट ने पलटा ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति का फैसला

Share this

WEST BENGAL POLITICS: Big relief for Mamata Banerjee! Calcutta High Court overturns decision on Ritabrata Banerjee’s appointment

कोलकाता। बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर चल रहे विवाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति कृष्ण राव की एकल पीठ ने विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बसु के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने तीन जून को ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी थी।

अदालत ने स्पीकर को 10 दिनों के भीतर इस मामले में नए सिरे से निर्णय लेने का निर्देश दिया है। इस फैसले से नेता प्रतिपक्ष के पद पर ऋतब्रत की नियुक्ति पर सवाल खड़ा हो गया है।

शोभनदेव के नाम पर तृणमूल ने भेजा था पत्र

विधानसभा चुनाव में तृणमूल को 80 सीटें मिली हैं और वह राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी है। पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुना था। इस संबंध में नौ मई को पार्टी की ओर से स्पीकर को पत्र भेजा गया था।

 

हालांकि, आरोप है कि स्पीकर ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पत्र पर विधायकों के हस्ताक्षर जाली होने का आरोप भी सामने आया। इसके बाद एक जून को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में ऋतब्रत बनर्जी और एंटाली के विधायक संदीपन साहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

 

तीन जून को तृणमूल के बागी विधायकों ने स्पीकर को पत्र देकर ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग की। इसी आधार पर स्पीकर ने उन्हें मान्यता दे दी। इस फैसले को चुनौती देते हुए शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *