BREAKING CG NEWS

Guard Of Honour में बड़ी चूक! सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह AIMIM प्रमुख OWAISI को दी गई सलामी

Share this

Major lapse in the GUARD OF HONOUR! Salute given to AIMIM chief OWAISI instead of Supreme Court judge

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर जिले के सर्किट हाउस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां सर्किट हाउस में ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि यह गार्ड ऑफ ऑनर सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश को दिया जाना था। ऐसे में ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।

ओवैसी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

दरअसल, सहारनपुर में AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का मामला चर्चा में है। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि असदुद्दीन ओवैसी जब सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंचे, तो उस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जबकि गार्ड ऑफ ऑनर सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश को दिया जाना था। ऐसे में जज की जगह ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की बात सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हुई चूक को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

 

चूक पर उठ रहे सवाल

मामले को लेकर यह चर्चा है कि आखिर अधिकारियों से इतनी बड़ी गफलत कैसे हुई। क्या यह केवल प्रशासनिक चूक थी या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का गंभीर मामला है। घटना ने सरकारी प्रोटोकॉल के पालन और प्रशासनिक समन्वय को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस मामले में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी और पूरे घटनाक्रम की स्पष्टता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 

चंद्रशेखर आजाद के घर किया लंच

बता दें कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज सहारनपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के घर पर लंच भी किया। वहीं ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को सीएम पद का चेहरा भी घोषित किया। ओवैसी ने सपा नेता आजम खान के बयान पर कहा, “मैं मुद्दा नहीं हूं। मुद्दा उत्तर प्रदेश की जनता है। हमें खाने का कभी शौक नहीं रहा है। हमने भारत से बाहर रहकर अपनी कानून की डिग्री प्राप्त की है। हमें बहुत तकलीफ उठानी पड़ी। कुछ लोग खाने के लिए जीते होंगे लेकिन हमें जो भी मिल जाए हमारे लिए काफी है। मुजफ्फरनगर के कांड के समय सरकार किसकी थी? मुद्दा मैं नहीं हूं। आजम खान को बेल मिल गई। अच्छी बात है। वे अपनी सेहत का ख्याल रखें।”

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *