BREAKING CG NEWS

CG NEWS: कर्मचारी की मौत के बाद झुका प्लांट प्रबंधन, परिवार को 25 लाख मुआवजा

Share this

CG NEWS: After the death of the employee, the plant management bowed down, 25 lakh compensation to the family.

रायपुर. रायपुर से लगे औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड के युवा कर्मचारी जामवंत वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई. पॉलिएस्टर ड्रेस पहनने के बावजूद वह आग की चपेट में आने से झुलस गया. घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने कर्मचारी को निजी अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया. मृतक के परिजनों को प्लांट प्रबंधन ने 25 लाख रुपये का मुआवजा सौंपा, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया गया है.

प्रबंधन का कहना है कि प्लांट में तीन दिन पहले यह घटना हुई थी. उक्त कर्मचारी ने सुरक्षा के लिए कार्यस्थल पर पॉलिएस्टर ड्रेस भी पहना हुआ था. हालांकि दुर्घटनावश वह आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया. घटना की जानकारी पर उसे तत्काल निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं परिजनों को सूचित किया गया. प्रबंधन ने दावा किया कि इलाज के दौरान 1.5 लाख रुपये के कई इंजेक्शन भी दिए गए. जिम्मेदारीपूर्वक अस्पताल में इलाज का पूरा खर्च प्रबंधन ने वहन किया है.

SKS STEEL PLANT: भाई दूज पर बुझ गया घर का इकलौता चिराग! SKS इस्पात प्लांट में झुलसकर युवक की मौत

जामवंत वर्मा की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रबंधन से उनकी चर्चा हुई. इसके बाद प्रबंधन की ओर से पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए की मुआवजा राशि सौंपी गई है. मांगे पूरी होने के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *