Cristiano Ronaldo Retirement: Cristiano Ronaldo says goodbye to international football!
नई दिल्ली। पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का एलान कर दिया है। 41 वर्षीय दिग्गज फुटबॉलर ने वीडियो पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। इसी के साथ उन्होंने अपने 23 साल के लंबे करियर का भी अंत किया। रोनाल्डो फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में रहे हैं और हाल ही में उनको लेकर कुछ विवाद भी सामने आए।
अब उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया और पुर्तगाल के लिए खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। उन्होंने अपने देश के लिए पांच वर्ल्ड कप खेले और छह बार यूरोपियन चैंपियनशिप में टीम का प्रतिनिधित्व किया। रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर संन्यास की घोषणा की है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संन्यास का एलान किया
रोनाल्डो ने 2003 में कजाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल फुटबॉल में कदम रखा था। उसके बाद से उन्होंने फुटबॉल पर राज किया और खुद को महान फुटबॉलर के रूप में स्थापित किया। रोनाल्डो ने अपना आखिरी मैच फीफा वर्ल्ड कप 2026 में वेल्स के खिलाफ खेला था। उनका संन्यास का फैसला भी विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आया है। रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए पांच विश्व कप खेला लेकिन अपनी नेशनल टीम को वर्ल्ड कप में जीत नहीं दिला सके।
उन्होंने फीफा विश्व कप से पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि ये उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। अब उन्होंने संन्या की घोषणा कर दी है। रोनाल्डो ने एक वीडियो शेयर कर संन्यास का एलान किया। हाल ही में उनके ऊपर पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने 30 दिन का बैन लगाया था। उनके ऊपर नेशनल कैंप छोड़ने का आरोप था।
रोनाल्डो ने क्या कहा?
संन्यास का एलान करते हुए रनाल्डो ने कहा, “मैं साफ मन से जा रहा हूं। मुझे पता है कि मैंने इस जर्सी के लिए अपना सब कुछ दिया है।” उन्होंने इस दौरान अपनी दो दशकों से अधिक इंटरनेशनल उपलब्धियों को याद किया, जिसने पुर्तगाल को फुटबॉल की दुनिया में नई पहचान दी।

