BREAKING CG NEWS

Delhi Building Collapse: चावड़ी बाजार में अचानक ढही तीन मंजिला इमारत, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

Share this

Delhi Building Collapse: Three-storey building suddenly collapsed in Chawri Bazaar, search for life continues in the debris

नई दिल्ली। दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

फायर विभाग को आज गुरुवार सुबह (9:50 बजे) ही चावड़ी बाजार में बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।

एसओ डीके राय के अनुसार, चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई है। अंदर कोई फंसा हो सकता है। फिलहाल टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा मेट्रो स्टेशन के सामने चावड़ी बाजार में हुआ है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *