BREAKING CG NEWS

RAIPUR FIRE NEWS: सिटी सेंटर मॉल के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 2 गाड़ियां

Share this

RAIPUR FIRE NEWS: Massive fire in a building near City Center Mall, 2 fire tenders reached the spot

रायपुर। राजधानी के पंडरी क्षेत्र में सिटी सेंटर मॉल के पास महालक्ष्मी मार्केट में स्थित होम डेकोरेशन शॉप की दुकान में रविवार को भीषण आग लग गई है। आसमान में काले धुएं का गुबार उठता देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

यह घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि आग पंडरी सिटी सेंटर मॉल के पास बिल्डिंग के चौथे माले में लगी है। इस घटना में चौथे माले पर रखी फर्नीचर जलकर राख हो गई, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *