BREAKING CG NEWS

Kanker DMF Scam: टीनाशेड के नाम पर 10 करोड़ खर्च, 30% कमीशनखोरी का आरोप!

Share this

Kanker DMF Scam: 10 crores spent in the name of TNassed, 30% commission alleged!

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में खनिज न्यास निधि यानी डीएमएफ के उपयोग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल ब्लॉक में पिछले कुछ महीनों के दौरान टीनाशेड निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इन विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।

भानुप्रतापपुर ब्लॉक में छह महीने के भीतर सत्तर से अधिक टीनाशेड निर्माण की मंजूरी दी गई है। पड़ताल में सामने आया है कि इन सभी कार्यों में तीस प्रतिशत कट मनी का खेल चल रहा है। अगर इन निर्माण कार्यों के लिए विधिवत निविदा बुलाई जाती, तो लागत काफी कम हो सकती थी। इसके बजाय नेताओं के हस्ताक्षर से मांग पत्र जिला पंचायत भेजे गए और उन्हें तुरंत मंजूर कर लिया गया।

नियमों को ताक पर रखकर एक ही गांव में तीन से चार टीनाशेड बना दिए गए हैं। स्थिति यह है कि कई जगहों पर पर्याप्त जमीन न मिलने के कारण सीधे सड़क पर ही टीनाशेड खड़े कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य स्वीकृत इस्टीमेट के मुताबिक नहीं कराए गए हैं। ग्राम पंचायतों को केवल कागजों में निर्माण एजेंसी बनाया गया है, जबकि जमीनी स्तर पर काम किसी और ने किया है।

 

सुनील गोस्वामी की तीखी प्रतिक्रिया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता सुनील गोस्वामी ने इस पूरे मामले पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नए कलेक्टर से जनता को उम्मीद है कि वे इस भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराएंगे। डीएमएफ जैसी महत्वपूर्ण निधि की करोड़ों रुपये की राशि को केवल टीनाशेड निर्माण में झोंकना पूरी तरह गलत है। इस मामले को अब विधानसभा स्तर पर भी उठाने की तैयारी चल रही है।

ग्रामवार राशि (रु. में)

ग्राम| राशि

 

चेलम – 10,00,000

 

चेलम – 9,56,000

 

हार्टकर्रा – 5,00,000

 

बरबसपुर – 10,00,000

 

चेलम – 10,00,000

 

कुलहाड़कट्टा – 19,90,000

 

डुमरकोट – 19,30,000

 

हरनपुरी – 20,00,000

 

भैंसाकन्हार-डू… – 19,30,000

 

बांसला -19,90,000

 

घोटिया – 19,80,000

 

भानबेड़ा – 19,98,000

 

रानवाही – 19,92,000

 

कैवटी -19,99,000

 

भानबेड़ा – 19,99,000

 

रानीडोंगरी – 19,56,000

 

घोटिया – 19,98,000

 

डोंगरकट्टा – 19,99,000

 

परवी – 19,99,000

 

परवी-2। – 19,99,000

 

ईरागांव। – 19,90,000

 

नारायणपुर। – 19,98,000

 

संबलपुर। – 19,56,000

 

भैंसाकन्हार-क… – 20,00,000

 

ईरागांव। – 20,00,000

 

साल्हे – 20,00,000

 

साल्हे -20,00,000

 

तड़ोकी -19,56,000

 

कन्हारगांव- 10,00,000

 

भैंसाकन्हार-क…- 19,67,000

 

साल्हे- 19,95,000

 

परवी -19,95,000

 

चौगेल- 11,22,000

 

जनकपुर- 15,00,000

 

मुल्ला- 19,01,000

 

नारायणपुर- 19,30,000

 

चौगेल- 19,96,000

 

परवी- 19,96,000

 

आसुलखार- 19,98,000

 

पेवारी -19,98,000

 

बांसला- 10,00,000

 

संबलपुर – 10,00,000

 

धनेली – 5,00,000

 

बनोली – 5,00,000

 

घोटिया – 5,00,000

 

कुंचपानी – 5,00,000

 

तरांदुल – 10,00,000

 

चिचगांव – 10,00,000

 

साल्हे -10,00,000

 

कराठी – 10,00,000

 

भीरागांव – 10,00,000

 

बयानार – 10,00,000

 

कोरर – 10,00,000

 

कैवटी – 10,00,000

 

हाटकर्री – 19,96,000

 

हाटकर्री -19,98,000

 

संबलपुर – 19,98,000

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *