BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के सात लोगों की बिगड़ी तबियत

Share this

CHHATTISGARH: Eating secretly was heavy! The health of seven people of the same family deteriorated

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते सभी को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र के परसदा गांव से महेश साहू अपनी पत्नी संतोषी साहू और परिवार के बच्चों के साथ घूमने के लिए बिलासपुर आए थे। अष्टमी की रात परिवार ने सीएमडी कॉलेज के पास एक ठेले पर गुपचुप खाया था। इसके बाद सभी अपने घर लौट गए। बताया जा रहा है कि अगले दिन सुबह उठते ही परिवार के सदस्यों को उल्टी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सभी को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

CHHATTISGARH: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाना खाने के बाद 3 बेटियों की मौत

अस्पताल में भर्ती सात मरीजों में तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। इनमें छह वर्षीय एक बच्चे को एनआईसीयू में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है। गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ने से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *