देश दुनिया वॉच

MP ACCIDENT NEWS: कहर बनकर दौड़ा ट्रक! माता की दर्शन करने जा रहे 12 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Share this

MP ACCIDENT NEWS: Truck ran like havoc! Tragic death of 12 devotees near Mata Mandir

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। हादसा लगभग 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुआ।

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर जा रहे थे। छिनोर की ओर वाली सड़क पर खड़ी ढलान है, जहां भारी वाहनों का आना प्रतिबंधित है।

उन्होंने कहा कि धान से लदा एक ट्रक पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर अचानक बेकाबू हो गया। ट्रक नीचे की ओर आया और मंदिर की बाहरी दीवार व गेट से जा टकराया। सड़क पर मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। मौके पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

एसएसपी के अनुसार, अब तक 39 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से 12 की मौत हो चुकी है। 5-6 मरीज गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि बाकी को मामूली चोटें आई हैं।

 

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और अन्य वाहन मौके पर भेजे गए। उनके अनुसार, इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है और 5 से 6 मरीज गंभीर हालत में हैं। करीब 29 लोगों को अलग-अलग तरह की चोटें आई हैं।

 

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान उस सड़क पर स्टॉपर और पुलिस चेक-पॉइंट मौजूद था। ट्रक अंदर कैसे आ गया, यह जांच का विषय है। ट्रक की मैकेनिकल जांच के लिए आरटीओ टीम भेजी गई है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह घटना रात करीब 1 बजे हुई। मैंने कुछ लोगों को मौके पर ही दम तोड़ते देखा। ट्रक में क्षमता से ज्यादा सामान लदा था। वह अचानक आया और कुछ दुकानों व लोगों को कुचल दिया। मेरे भाई को भी चोटें आई हैं। घटनास्थल पर अभी भी अफरातफरी मची हुई है। हादसे के बाद अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *