BREAKING देश दुनिया वॉच

BREAKING NEWS: कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत

Share this

BREAKING NEWS: Stampede at Durga pandal in Kolkata, 18 people dead

BREAKING NEWS: कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल में शनिवार को सप्तमी की शाम उमड़ी भारी भीड़ से मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। पूजा आयोजकों को थाने में तलब किया गया है। प्रतिमा दर्शन बंद कर दिया गया है। घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी।

बारिश के बीच पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पंडाल का ढांचा टूटने के कारण भी यह हादसा हुआ हो सकता है। घटना के बाद पूजा पंडाल की रोशनी बंद कर दी गई और बाहर निकलने के रास्ते भी बंद कर दिए गए। फिलहाल घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

पूजा के आयोजक विकास दास ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ। उनकी प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भीड़ के दबाव में लोग कुचल गए या किसी अन्य कारण से यह स्थिति बनी, यह अभी साफ नहीं है।

घटनास्थल पर पुलिस और दमकलकर्मियों के पहुंचने की बात भी उन्होंने कही। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। दूसरी तरफ पूजा आयोजकों को थाने में तलब किया गया है।

 

सरकार ने जारी किया टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

इस बीच, बंगाल सरकार ने एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दुर्घटना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए लोग 18003455678 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *