BREAKING CG NEWS

CG NIKAY CHUNAV: BJP ने बनाई जीत की रणनीति, सभी 17 निकायों पर कब्जे का लक्ष्य

Share this

CG NIKAYA ELECTION: BJP made a winning strategy, aiming to capture all 17 bodies.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। आज राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन की बड़ी बैठक हुई, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में सांसद और विधायक भी शामिल हुए।

भाजपा ने प्रदेश के सभी 17 नगरीय निकायों में जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही और क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रभारियों के साथ कुछ सांसद और विधायकों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकायों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सुशासन के मामले में कहीं कोई कमी नहीं है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में विकास कार्यों के आधार पर भाजपा सभी 17 नगरीय निकायों में जीत हासिल करेगी।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *