BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: हाईवोल्टेज ड्रामा! 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

Share this

CHHATTISGARH: High voltage drama! Woman climbs 100 feet high mobile tower

CHHARTISGARH: तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित मोबाइल टावर पर एक महिला अचानक 100 फीट से ज्यादा ऊंचाई तक चढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए।

वहाँ मौजूद लोगों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। महिला की स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के सामने उसे सुरक्षित नीचे उतारना चुनौती बना हुआ है।

CHHATTISGARH: अंडा नहीं मिलने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

रेस्क्यू की तैयारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सतीश साहू ने बताया कि महिला के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आ रही है, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली विभाग से संपर्क कर बिजली सप्लाई बंद करा दी गई है। वहीं, संबंधित मोबाइल टावर कंपनी के कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया है। जल्द ही महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया जाएगा।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *