6 trains will be canceled, 2 trains will change route; See the full list before traveling
CG Train Cancelled:बिलासपुर. अगर आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. रेल यात्रियों की एक बार फिर परेशानियां बढ़ गई है. एसईसीआर के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण के कारण मेगा ब्लॉक का फैसला किया है. 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को काम चलेगा. इसके कारण 6 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. वहीं 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से होकर चलेंगी.
6 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस नवंबर से जनवरी के बीच निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगी. नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 और जनवरी में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को इसके फेरे प्रभावित रहेंगे. 12767 नांदेड़ सांतरागाछी एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 और जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी.
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी में 6 और 13 तारीख को रद्द रहेगी. इसके अलावा 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी में 2 और 9 तारीख को रद्द रहेगी. इसकी वापसी सेवा 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी.
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
मेगा ब्लॉक के कारण दो ट्रेनों का रूट भी बदल जाएगा. 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर रिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग होकर पुरी जाएगी. नवम्बर में 23 और 30 को, दिसम्बर में 7, 14, 21, 28 को और जनवरी 2027 में 4 और 11 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. वहीं 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 26, दिसंबर में 3, 10, 17, 24 और 31 तथा जनवरी में 7 और 14 तारीख को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया के बीच का मार्ग छोड़ देगी.

