BREAKING CG NEWS

नशामुक्ति के संदेश के साथ पांचवें दिन भी जारी रही पदयात्रा, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया जनसंवाद

Share this

Padyatra continues for the fifth day with the message of de-addiction, MLA Purandar Mishra held a public dialogue.

रायपुर। नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में चलाया जा रहा नशामुक्ति जनजागरण अभियान पांचवें दिन भी भव्य रूप से जारी रहा। मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता के साथ पदयात्रा का आयोजन किया गया।

गुरुनानक चौक से शुरू हुई पदयात्रा

पदयात्रा का शुभारंभ गुरुनानक चौक से हुआ। यहां से पदयात्रा मौदहापारा होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने मार्ग में राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। पदयात्रा के दौरान नागरिकों में भी अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिला।

मौदहापारा में मुस्लिम समाज ने किया भव्य स्वागत

मौदहापारा पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर जिला के जिला महामंत्री श्री इमरान अशरफी, श्री मोहम्मद हुसैन, श्री सलमान अशरफी, श्री इरफान अशरफी, श्री यासीन खान, श्री युसूफ खान, श्री सैयद अयाज अली, श्री अरशद इमाम, श्री वसीम, श्री खादिम इरफान जिलानी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

राहगीरों से संवाद कर योजनाओं की ली जानकारी

पदयात्रा के दौरान विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए नागरिकों से पूछा कि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। साथ ही क्षेत्र में आ रही समस्याओं और नागरिकों की आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी ली।

विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि नशामुक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प है। युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, रोजगार, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

गुरुगोबिंद सिंह चौक पर माल्यार्पण के साथ समापन

पदयात्रा मौदहापारा से आगे बढ़ते हुए गुरुगोबिंद सिंह चौक (फाफाडीह चौक) पहुंची, जहां महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके साथ ही पांचवें दिन की नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा का समापन हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली, जिला महामंत्री श्री गुंजन प्रजापति, जिला सह कार्यालय मंत्री श्री अनूप खेलकर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक पांडे, एमआईसी सदस्य श्री अवतार सिंह बागल, श्रीमती संजना संतोष हियाल, मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र गंडेचा, जोन-1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, पार्षद श्री खगपति सोनी, श्री कैलाश बेहरा, श्री महेश ध्रुव, जोन-3 अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रमोद साहू, श्री रोहित साहू, श्रीमती माधुरी बघेल, श्री ज्ञानचंद चौधरी, श्री महेश बघेल, श्री राधे दुर्गा, श्री कृष्णा राणा, सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *