BREAKING CG NEWS

फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक! संपर्कों से मांगे 60 हजार

Share this

Phulo Devi Netam’s WhatsApp Hacked! ₹60,000 Demanded from Contacts

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने सांसद के WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कर उनके संपर्क में मौजूद दर्जनों लोगों को फर्जी मैसेज भेजे। मैसेज में अलग-अलग लोगों से 56 हजार और 60 हजार रुपये की रकम मांगने की कोशिश की गई।

बताया जा रहा है कि सांसद के नंबर से लोगों को WhatsApp पर मैसेज भेजकर UPI के जरिए रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। कुछ लोगों को 56 हजार रुपये के UPI भुगतान से संबंधित फर्जी मैसेज भी भेजे गए। सांसद के परिचितों और संपर्कों तक इस तरह के संदेश पहुंचने के बाद मामले को लेकर हड़कंप मच गया।

सांसद के नंबर से पैसे मांगने का प्रयास

हैकर ने फूलो देवी नेताम के WhatsApp नंबर का इस्तेमाल करते हुए लोगों को झांसे में लेने की कोशिश की। अलग-अलग संपर्कों को मैसेज भेजकर 56 हजार और 60 हजार रुपये की मांगने की बात सामने आई है। इससे आशंका है कि साइबर ठग सांसद की पहचान का इस्तेमाल कर उनके परिचितों से आर्थिक धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहा था। मामला सामने आने के बाद सांसद से जुड़े लोगों को सतर्क किया जा रहा है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी पैसे संबंधी मैसेज पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के किसी भी UPI खाते में रकम ट्रांसफर न करें।

इस मामले में साइबर पुलिस से शिकायत और तकनीकी जांच के बाद ही हैकिंग के तरीके और ठगी के प्रयास से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फूलोदेवी नेताम ने लोगों से अपील की है कि सांसद के नंबर से पैसे मांगने वाला कोई संदेश मिले तो रकम भेजने के बजाय सीधे फोन कर उसकी पुष्टि करें।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *