CG News: Major accident at Swami Atmanand School; 7-year-old boy dies after a dilapidated iron gate collapses.
धरसीवा। राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा के समीप स्थित सिमगा तहसील के हथबंद गांव में स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है, जहां लंबे समय से जर्जर पिलर में लगा लोहे का गेट 7 वर्षीय मासूम बच्चे के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सात वर्षीय शिवम यादव पिता नन्हीं यादव निवासी रतनपुर बिलासपुर रिश्तेदारों के यहां हथबंद आया था। शनिवार को वह स्वामी आत्मानंद स्कूल के मुख्य गेट के सामने खेल रहा था, तभी जर्जर पिलर से लगा स्कूल का लोहे का गेट उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीण लंबे समय से जर्जर पिलर पर लगे गेट की मरम्मत की मांग कर रहे थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसका दुष्परिणाम एक सात साल के मासूम की दर्दनाक मौत के रूप में सामने आया।

