CHHATTISGARH:Cot turns into an ambulance! Family members carry sick woman on their shoulders for several kilometers to the hospital.
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एलंपल्ली गांव में बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों को खाट का सहारा लेना पड़ा। वाहन नहीं मिलने पर परिजनों ने मरीज को खाट पर लिटाया और बारी-बारी से कंधों पर उठाकर कई किलोमीटर का सफर तय कर अस्पताल पहुंचाया।
चलती एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, 108 टीम बनी फरिश्ता
जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय माड़वी पाले पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तत्काल वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने खाट को ही अस्थायी एंबुलेंस बना लिया और मरीज को लेकर जगरगुंडा अस्पताल के लिए निकल पड़े। इस दौरान परिवार के सदस्य बारी-बारी से खाट को अपने कंधों पर उठाकर मरीज को अस्पताल तक लेकर गए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद दूरस्थ और अंदरूनी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।मामले में एंबुलेंस चालक की ओर से अलग दावा सामने आया है। चालक का कहना है कि परिजनों ने एंबुलेंस के लिए फोन नहीं किया था।

