CG BUS STRIKE: Bus wheels to come to a halt from September 22!
रायपुर: अगर आप छत्तीसगढ़ से है और आप भी बस में सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है।
छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को प्रदर्शन किया है। इनमें यात्री किराया बढ़ाने से लेकर बसों के परमिट और फिटनेस से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 22 सितंबर से बस सेवा को बंद करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर सरकार 21 सितंबर तक उनकी मांगे पूरी नहीं करती तो छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ पूरे प्रदेश में 22 सितंबर को बस सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद करेंगे।
CG Junior Doctors Strike: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्टाइपेंड बढ़ाने का मिला भरोसा
बस संचालकों की 9 मांगें
- यात्री किराया बढ़ाया जाए
- बसों में सिंगल स्लीपर का सिंगल टैक्स लिया जाए
- ई-बस को शहर सीमा के भीतर चलाया जाए
- ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों को ग्रामीण क्षेत्र व बस स्टैंडों से संचालन प्रतिबंधित किया जाए
- स्टेज कैरिज बसों के समयचक्र में दो बसों के मध्य अंतराल का निर्धारण किया जाए
- VLTD डिवाइस के रिन्यूअल की दर में कमी कराई जाए
- मैनुअल फिटनेस प्रदान किया जाए प्रतिहस्ताक्षर को नियंत्रित किया जाए
- सभी बसों में ऑनलाइन परमिट बनाने की सुविधा दी जाए ।

