NEPAL FLOOD: Miracle amidst the Nepal floods! 2 workers emerge alive from a tunnel after 9 days.
काठमांडू। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के नौ दिन बाद, त्रिशूली में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल से कम से कम दो लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन ने यह उम्मीद जगा दी है कि अंदर अभी भी कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं, जिन्हें जिंदा बाहर निकाला जा सकता है। लोकल टीवी न्यूज चैनलों ने कीचड़ से सने उन वर्करों की तस्वीरें दिखाईं, जिन्हें रेस्क्यू करने वाले लोग अपने कंधों पर उठाकर त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से बाहर ला रहे थे।
आर्मी के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजा राम बस्नेत ने रेस्क्यू ऑपरेशन में दो मजदूरों के बचाए जाने की पुष्टि भी की। इसके कुछ ही देर बाद, नेपाल के सांसद राम न्यूपाने ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें अपने फेसबुक पर पोस्ट कीं।
500 मजदूरों के सुरंग में फंसे होने की आशंका
नेपाल में आई बाढ़ के बाद से ही हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लोकल अधिकारियों के मुताबिक, नेपाल में 12 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से लगभग 900 वर्कर लापता हैं, जिनमें से करीब 500 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका है।
NEPAL FLOOD: नेपाल बाढ़ का खौफनाक मंजर! एक ही घर से निकले 24 शव
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्क्यू किए गए दो लोगों की पहचान कबीर महराजन और संजय शाह के तौर पर हुई है। शाह नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (NEA) में मैकेनिकल फोरमैन हैं और महराजन त्रिशूली-3 A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर हैं।

